PlanetsAstronomy

Kepler 22b: A Mysterious Exoplanet Hope For Future

Kepler 22b: आज के इस आर्टिकल में हम एक एक्सोप्लैनेट के बारे में बात करने वाले हैं जिसका नाम है Kepler 22b, इसके कोई जब से खोजा गया है तभी से यह वैज्ञानिकों के बीच और आम जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका कारण यह है कि इसका वातावरण कुछ हद तक जीवन के लिए अनुकूल है जिसकी वजह से वैज्ञानिक इसे एक बहुत अच्छे Exoplanet के रुप में देखते हैं।‌

इस ग्रह का आकार पृथ्वी से बड़ा है और ऐसी संभावना है कि इसकी सतह पर तरल रूप में पानी हो सकता है क्योंकि जीवन के लिए एक बहुत ही जरूरी तत्व है। ‌यहां पर हम आपको कैपलर से जुड़ी कुछ बेसिक जानकारी और साथ ही इससे जुड़े कुछ बहुत ही इंटरेस्टिंग फैक्स बताने वाले हैं। इसके अलावा हम यहां पर यह भी जानेंगे कि इस ग्रह की खोज कैसे हुई क्या यह जीवन के लिए अनुकूल है और वह क्या-क्या गुण है जो इसको धरती के समान बनाते हैं।

केप्लर 22b का डायमीटर कुल 3581 किलोमीटर है जो कि पृथ्वी के डायमीटर से 2.4 गुना ज्यादा है। ये ग्रह Cygnus constellation में मौजूद एक Kepler नामक तारे का चक्कर लगाता है जो कि पृथ्वी से लगभग 644 प्रकाश वर्ष दूर है दूर है। इस तारे की और इसका चक्कर लगा रहे Kepler 22b ग्रह की रिसर्च टेलीस्कोपिक डाटा के आधार पर की जाती है और इसी से इनकी गतियों और वातावरण का अनुमान लगाया जाता है। किसी भी ग्रह को एक्सोप्लैनेट वैज्ञानिक तब मानते हैं जब वह अपने तारे के हैबिटेबल जोन में स्थित हो। मतलब कि अपने तारे से ऐसी दूरी जहां पर उसका तापमान और वातावरण संतुलित रह सके। Kepler 22b भी हैबिटेबल जोन में स्थित है। आकार में यह ग्रह धरती से लगभग दोगुना है और इसका मास कितना होगा इसका कोई भी सटीक अनुमान अभी तक नहीं लगाया जा सका है। इस ग्रह की ऑर्बिट के बारे में भी अभी तक ज्यादा जानकारी पता नहीं लग पाई हैं पर हां इसका आर्बिटल पीरियड जरूर कैलकुलेट कर लिया गया है और यह धरती के आर्बिटल पीरियड से कम है। Kepler 22b को अपने तारे केपलर का एक चक्कर पूरा करने में धरती के 290 दिन का समय लगता है। मतलब ये कि यहां पर एक साल 290 दिनों का होता है। ‌

Discovery

2009 में नासा ने एक बहुत बड़ा टेलीस्कोप लॉन्च किया था जिसका नाम था Kepler space telescope, इस टेलीस्कोप ने ब्रह्मांड में कई सारी महत्वपूर्ण खोजों की, Kepler 22b ग्रह भी इन्हीं में से एक था। केपलर टेलिस्कोप के ऑपरेशन शुरू होने के बाद ही Kepler star के सामने इस ग्रह की transit observe कर ली गई थी। 15 December 2010 को केपलर टेलीस्कोप द्वारा ही इसकी दूसरी ट्रांजिट देखी गई।

Kepler 22b
Kepler 22b

इस ग्रह की खोज में एक और टेलिस्कोप का योगदान था जिसका नाम था ‘Spitzer Space Telescope’ 1 March 2010 और 1 October 2011 को Spitzer Telescope ने इस ग्रह को देखा। 1 October को 7.4 hour लंबी transit देखी गई थी। 5 December 2011 को इस ग्रह की डिस्कवरी को अनाउंस कर दिया गया और इस ग्रह को नाम दिया Kepler 22b

Kepler 22b का वातावरण कैसा है?

इसकी डिस्कवरी के बाद से वैज्ञानिक कोशिश कर रहे हैं कि इस ग्रह के वातावरण को ठीक तरह से समझा जाए। हम सभी जानते हैं कि जीवन के लिए किसी ग्रह पर एक सही तापमान होना जरूरी है। Kepler 22b का तापमान लगभग 6 डिग्री सेल्सियस है। ये ग्रह ठंडा तो है लेकिन इतने तापमान में जीवन पनप सकता है और बहुत सारे जीव इतने तापमान में जीवित भी रह सकते हैं।

के वायुमंडल के बारे में ज्यादा जानकारी वैज्ञानिकों के पास नहीं है। वैज्ञानिकों को यह भी नहीं पता कि इस ग्रह के वायुमंडल में क्या-क्या एलिमेंट्स पाए जाते होंगे। ‌ अभी तक यह भी कंफर्म नहीं हुआ है कि इस ग्रह के पास कोई वायुमंडल है भी या नहीं।

9th Planet : हमारे सौरमंडल में छिपा Mysterious Planet

क्या Kepler 22b पर पानी है?

धरती पर जिस तरह का जीवन पाया जाता है वैसे जीवन को वजूद में रखने के लिए पानी एक बहुत महत्वपूर्ण संसाधन है। वैज्ञानिक अकसर ऐसे ही ग्रहों की तलाश में रहते हैं जहां पर पानी होने की संभावना हो। जैसा कि हम जानते हैं कि केपलर 22b हैबिटेबल जोन में स्थित है और इसका तापमान भी करीब 6 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है।‌ जीरो डिग्री सेल्सियस से लेकर 100 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर पानी अपनी लिक्विड अवस्था में रह पाता है। और इसीलिए वैज्ञानिकों का अनुमान है कि Kepler 22b पर लिक्विड रूप में पानी हो सकता है और ऐसा भी हो कि यह ग्रह Ocean planet हो जहां पर बड़ी मात्रा में तरल पानी बहता हो।
हालांकि अभी तक इस ग्रह पर पानी होने के कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। अगर हमें यह पता चलता है कि इस ग्रह पर कौन-कौन सी गैस है और एलिमेंट्स मौजूद है तो शायद हम पानी की उपस्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं।

क्या 22b पर जीवन है?

इसका कोई भी सटीक उत्तर देना फिलहाल संभव नहीं है क्योंकि इसके बारे में बहुत कम जानकारी अभी तक वैज्ञानिकों को प्राप्त हुई है। इस ग्रह का तापमान जीवन को जिंदा रखने के लिए पर्याप्त है और अगर यहां पर वैसे एलिमेंट्स मौजूद हुए जो एक Biological reaction को शुरू कर सकते हो तो शायद इस ग्रह पर जीवन होगा।
अगर वैज्ञानिकों का अंदाजा सही निकला और यह ग्रह एक ocean planet हुआ तो शायद इसमें जलीय जीवन पाया जाता होगा। और ऐसा भी हो सकता है कि इस ग्रह पर जीवन का कोई नामो निशान भी ना हो।

क्या Kepler 22b पर हम रह सकते हैं?

हाल में की गई रिसर्च से पता चलता है कि Kepler 22b पर पानी तो हो सकता है लेकिन ये किसी गैसीय ग्रह के जैसा प्रतीत होता है जिससे हमें लगता है कि फिलहाल तो हम इस ग्रह पर नहीं रह सकते।

क्या Kepler 22b एक गर्म ग्रह है?

Kepler 22b के वातावरण के बारे में हम बहुत कम जानते हैं लेकिन अध्ययन से पता चला है कि Kepler 22b पर तापमान 22° Celsius रहता है। जोकि रहने के लिए आरामदायक तापमान है।

क्या Kepler 22b पर पेड़ पौधे हैं?

Kepler 22b के अध्ययन से पता चलता है कि वहां के वातावरण में वो सब है जिसमें पेड़ पौधे उग सकते हैं लेकिन इस बात के कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं कि वहां पर सही में पेड़ पौधे हैं

Related Articles

Back to top button